बरेली, मई 27 -- नवाबगंज। प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर मंगलवार को प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिला जश्न मनाया।मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर एके गंगवार ने ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाने के सरकार के निर्णय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। बीडीओ महेशचन्द्र शाक्य ने ग्राम प्रधानों से सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का आवाहन किया। बाद में ग्राम प्रधानों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खूब जश्न मनाया। इसमें प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रहलाद गंगवार, द्वारिका, हरीश गंगवार, धर्मेन्द्र , वीरेन्द्र, भारत वीर, सतेन्द्र, सुरेश चन्द, हेतराम सागर आदि थे। यह भी पढ़ें- प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने पर जताई खुशी यह भी पढ़ें- प्रधान बने प्रशासक, सत्ता का 2027 को ले...