बागपत, मई 27 -- खेकड़ा। प्रदेश सरकार द्वारा निर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के निर्णय पर खेकड़ा ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और सरकार के फैसले को लोकतंत्र के हित में बताया। ब्लॉक प्रमुख रश्मि धामा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधानों ने कहा कि सरकार का यह निर्णय गांवों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को और मजबूत करेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयकिशोर और जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने भी निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण विकास के लिए सकारात्मक बताया। यह भी पढ़ें- प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर संगठन ने जताया आभार बैठक में बसी, फखरपुर, सुभानपुर, बड़ागांव, डुंडाहेड़ा, नंगलाबड़ी, फिरोज...