सिद्धार्थ, जुलाई 20 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। मनरेगा कार्यों में वित्तीय अनियमितता के मामले में डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोगिया क्षेत्र के हरैया गांव के वर्तमान प्रशासक एवं निवर्तमान ग्राम प्रधान अब्दुल कयूम को प्रशासक पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। साथ ही प्रशासक पद से हटाए गए निवर्तमान ग्राम प्रधान अब्दुल कयूम से 28 हजार रुपये की वसूली का आदेश दिया है। वहीं सहायक विकास अधिकारी पंचायत जोगिया को ग्राम पंचायत का नया प्रशासक नामित किया है। डीएम ने उपायुक्त श्रम रोजगार अधिकारी को संबंधित व्यक्तियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं।डीएम यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: प्रशासक पद से हटाए गए निवर्तमान प्रधान से 28 हजार रुपये की होगी वसूल...