प्रशासक के रूप में नियुक्ति सेवा का नया अवसर : धर्मराज
कौशाम्बी, मई 27 -- मंझनपुर, संवाददाता कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन ने ग्राम पंचायतों की बागडोर बतौर प्रशासक मौजूदा प्रधानों को सौंप दी है। इसे लेकर जिले भर के प्रधान गदगद हैं। बुधवार को प्रधान संघ के बैनर तले तमाम प्रधानों ने भाजपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात कर उनको बधाई दी।भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि प्रशासक के रूप में नियुक्ति केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि गांव की सेवा का नया अवसर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासक के रूप में निवर्तमान प्रधानों के अधिकार सीमित रहेंगे। वे केवल सामान्य कार्यों का निर्वहन कर सकेंगे। कोई नया नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेंगे। अत्यंत आवश्यक स्थिति में प्रस्ताव जिला पंचायतराज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी के समक्ष भेजा जाएगा और उनकी स्वीकृति के बाद ही लागू होगा। यह भी पढ़ें- प्रशासक बने ग्राम प्रधानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.