भदोही, जुलाई 11 -- भदोही, संवाददाता। प्रदेश सरकार ने अब जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। जिले में जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ही कार्यभार प्रभार के रूप में कार्य करेंगे। जल्द ही ब्लाक प्रमुखों को भी प्रशासक बनाया जा सकता है।बता दें कि पंचायती राज विभाग ने पहले ही शासन को इसका प्रस्ताव भेज दिया था। जिस पर सरकार ने मुहर लगा दी। वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों की पहली बैठक 12 जुलाई 2021 को हुई थी। इसी आधार पर उनका कार्यकाल 11 जुलाई यानी शनिवार पूरा हो रहा है। इससे पहले 26 मई को ग्राम पंचायत प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर भी प्रदेश सरकार ने पहली बार निवर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया था। यह भी पढ़ें- जिला पंचायत अध्यक्षों को नियुक्त किया गया प्रशासक इससे पूर...