अमरोहा, जून 2 -- अमरोहा। प्रशासकों ने सोमवार को विकास भवन पहुंचकर सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि आदर्श ग्राम योजना को पूरा कराया जाए। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन देते हुए बताया कि वर्ष 2012 में ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए आदर्श ग्रामीण योजना को लागू किया गया था। जिले के 49 गांवों में कार्ययोजना तैयार कर सत्यापन भी करा दिया गया लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हो पाया है। मांग की कि योजना को जल्द पूरा कराया जाए। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, गंगासरन, विनोद कुमार, शिवचरन, शुभम कुमार, जयपाल सिंह, मोहम्मद अरशद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रशासकों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- बीडीओ ने पंचायत सेवकों संग की समीक्षा बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...