बिजनौर, अप्रैल 21 -- चांदपुर। क्षेत्र के हैजरपुर गांव में प्रशांत सैनी की मौत के बाद चल रहा आंदोलन अब थम गया है। परिजनों ने प्रशासन से मुलाकात कर आगे किसी भी प्रकार का प्रदर्शन न करने का ऐलान किया है। चांदपुर के गांव हैजरपुर निवासी प्रशांत सैनी के साथ कुछ दिन पूर्व हुई मारपीट के बाद उपचार के दौरान हुई मौत को लेकर क्षेत्र में चल रहा विरोध-प्रदर्शन अब समाप्त हो गया है। मृतक के परिजनों ने एसडीएम नितिन तेवतिया और सीओ देश दीपक सिंह से मुलाकात कर स्पष्ट रूप से कहा कि वे अब किसी भी प्रकार का आंदोलन नहीं करना चाहते हैं।परिजनों ने बताया कि उन्हें प्रशासन और शासन स्तर से पर्याप्त सहयोग और सहायता मिल चुकी है, साथ ही उनकी सभी प्रमुख मांगें भी पूरी कर दी गई हैं। उन्होंने सैनी समाज सहित अन्य समुदायों से अपील की कि वे भी इस मामले में शांति बनाए रखें और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.