उरई, मार्च 7 -- उरई। माधौगढ़ के ग्राम धमना के रहने वाले प्रशांत सिंह ने यूपीएससी एग्जाम क्लियर कर देश में 309वी रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराते हुए माता-पिता के साथ गांव और जनपद जालौन का नाम रोशन किया है। प्रशांत की सफलता पर उन्हें चारों तरफ से बधाइयां मिल रही है। माधौगढ़ के धमना निवासी धर्मेन्द्र सिंह मेडिकल कॉलेज ललितपुर में रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। इनके बेटे प्रशांत सिंह ने देश की सर्वोच्च परीक्षा यूपीएससी क्लियर कर देश में 309वीं रैंक हासिल की है। प्रशांत की प्रारंभिक शिक्षा ललितपुर में हुई। उन्होंने 2013 में एसडीएस पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल पास किया। इसके बाद 2015 में महात्मा हंसराज माॅडर्न स्कूल झांसी से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की इंटर के बाद प्रशांत ने इंजीनियरिंग की तैयारी शुरू की। 2015 में ही आईआईटी बीएचयू में...