नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- अल नीनो के असर से पहली बार प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में मौसम पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) के आंकड़ों के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को भूमध्य रेखा के पास प्रशांत महासागर के मध्य हिस्से में समुद्र की सतह का तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वैज्ञानिक इसी क्षेत्र पर कड़ी नजर रखते हैं ताकि अल नीनो की गतिविधियों को ट्रैक किया जा सके। तापमान का यह स्तर अब तक के उपलब्ध रिकॉर्ड में कभी नहीं देखा गया था। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने भी कहा है कि अक्तूबर से दिसंबर के दौरान उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्सों का तापमान रिकॉर्ड स्तर...