नई दिल्ली।, अक्टूबर 16 -- CJP Protest: मशहूर वकील प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान के बाद सत्ता पक्ष की तरफ से लगातार बयान सामने आ रहे हैं। आज सुबह ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस हिंसा के जरिए सत्ता परिवर्तन का मॉडल अपनाना चाहती है। इसके बाद से लगातार सत्ता पक्ष की तरफ से बयान सामने आ रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के कारण इस्तीफा देने वाले देश के पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। धर्मेंद्र प्रधान ने सीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि व्यवस्था को ठीक करने के दावे और छात्रों के हितों के नाम पर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन का असली चरित्र अब किसी से छिपा नहीं है। बांग्लादेश से प्रेरणा लेने वाले लोग देश में अराजकता फैलाने और सरकार की अस्थिर करने की साजिश रच रहे हैं।''असली...