नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मंच पर कई बार दिख चुके पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव अपनेसाथी प्रशांत भूषण की 'रेजीम चेंज' वाली बात से सहमत नहीं हैं। यादव ने प्रशांत भूषण समेत-नेहा बोरा समेत उन तमाम लोगों को आईना दिखा दिया है जो चाहते हैं कि सड़क पर आंदोलन के जरिए देश में सत्ता परिवर्तन हो। कभी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता रहे योगेंद्र यादव राजनीतिक विश्लेषण और चुनावी गणित की जटिलताओं को आसानी से समझाने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने कहा है कि किसी आंदोलन के नेता को जनता से बस एक कदम आगे रहकर अगुआई करनी चाहिए और मांगें वहीं होनी चाहिए जिसकी आवाज जनता से आ रही है। हाल ही में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने सीजेपी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसआईआर और देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...