प्रशांत बने सचिवालय में अपर निजी सचिव
पिथौरागढ़, सितम्बर 17 -- संतोष, पिथौरागढ़। मूल लंपाटा व हाल टकाना खेत निवासी प्रशांत त्रिपाठी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित अपर निजी सचिव (एपीएस) परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनका चयन उत्तराखंड सचिवालय में अपर निजी सचिव के पद पर हुआ है। प्रशांत ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ से प्राप्त की, डीएसबी कैंपस नैनीताल से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। प्रशांत वर्तमान में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग चमोली में वैयक्तिक सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता भुवन चंद्र त्रिपाठी अधिवक्ता हैं, माता मीना त्रिपाठी गृहिणी हैं। प्रशांत ने अपनी सफलता का श्रेय स्टेनो शिक्षक जयदीप कोरंगा, योगेश पाटनी को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.