प्रशांत बने भारतीय लैक्रोस टीम के हेड ऑफ डेलिगेशन
आगरा, अगस्त 24 -- आगरा के प्रशांत भारद्वाज को मलेशियन लैक्रोस टूर्नामेंट 2026 के लिए भारतीय लैक्रोस टीम का हेड ऑफ डेलीगेशन नियुक्त किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 28 से 30 अगस्त तक कुआलालंपुर, मलेशिया में खेली जाएगी। प्रशांत वर्तमान में गलगोटिया विश्वविद्यालय में सहायक खेल निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसीफ अहमद लारी ने प्रशांत को हेड ऑफ डेलीगेशन की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रशांत उपलब्धि से आगरा और उत्तर प्रदेश के खेल जगत में खुशी की लहर है। लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विनोद बंसल, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, डॉ.रीनेश मित्तल, हरेंद्र प्रताप शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.