बिजनौर, अप्रैल 7 -- चांदपुर। क्षेत्र के गांव हैजरपुर में मारपीट में घायल हुए युवक प्रशांत सैनी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। सोमवार को राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने गांव पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद तथा सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। क्षेत्र के गांव हैजरपुर निवासी प्रशांत सैनी पुत्र सियाराम 22 मार्च 2026 को मिर्जापुर में अपने रिश्तेदार के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था। वापस लौटते समय उसकी बाइक की एक स्कूटी से टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार युवती घायल हो गई थी। बताया जा रहा है कि युवती ने अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद प्रशांत सैनी के साथ जमकर मारपीट की जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे परिजनों ने मेरठ के अस्पताल ले गए, जहां तीन दिन बाद उनकी मौत ह...