बिजनौर, अप्रैल 7 -- चांदपुर। क्षेत्र के गांव हैजरपुर में मारपीट में घायल हुए युवक प्रशांत सैनी की मेरठ में उपचार के दौरान मौत के बाद मामला गरमा गया था। आक्रोशित परिजनों ने शव को बास्टा-चांदपुर मार्ग पर रखकर जाम लगाया था और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा आर्थिक सहायता की मांग की थी। प्रशासन ने अब मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव हैजरपुर निवासी प्रशांत सैनी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस पर आक्रोशित परिजनों ने शव बास्टा-चांदपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया था। साथ ही आर्थिक सहायता देने की भी प्रशासन से अपील की गई। इस दौरान सैनी समाज के सैकड़ों लोग भी मौके पर मौजूद रहे और परिवार के समर्थन में खड़े दिखाई दिए। सोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.