प्रशांत के तूफान के बाद सिद्धू की हैट्रिक से नोएडा की जीत
लखनऊ, सितम्बर 4 -- लखनऊ, संवाददाता। कप्तान प्रशांत वीर की नाबाद 58 रन की तूफानी पारी, कार्तिक सिद्धू की हैट्रिक और आखिरी गेंद पर वंश के शानदार कैच के दम पर नोएडा किंग्स ने यूपी टी-20 लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में काशी रुद्रास को एक रन से हरा दिया। आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में काशी जीत के बेहद करीब पहुंचकर चूक गई। इस हार के साथ गत विजेता काशी रुद्रास का खिताब बचाने का अभियान समाप्त हो गया। प्रशांत वीर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर काशी ने पहले गेंदबाजी चुनी। नोएडा की शुरुआत खराब रही और 20 रन तक उसके दो विकेट गिर गए। शोएब राजपूत (1) और आदित्य शर्मा (4) जल्द लौटे। माधव कौशिक ने 24 रन और रवि सिंह ने 31 रन बनाकर पारी को संभाला। नोएडा ने 18.1 ओवर में छह विकेट पर 112 रन बनाए थे, तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। खेल दोबारा शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.