प्रशांत किशोर विधायक की शपथ लेते ही अशोक धाम रवाना, लखीसराय भगदड़ में 7 मरे हैं
पटना, अगस्त 17 -- जन सुराज पार्टी के सूत्रधार और बांकीपुर विधानसभा सीट के निर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने सोमवर की सुबह स्पीकर प्रेम कुमार के दफ्तर में एमएलए पद की शपथ ले ली। शपथ लेने के बाद प्रशांत लखीसराय रवाना हो गए हैं, जहां आज सुबह अशोक धाम मंदिर में जल चढ़ाने के लिए लाइन में लगी 7 महिलाओं की भगदड़ मचने से मौत हो गई थी। पटना की बांकीपुर असेंबली सीट से जीवन का पहला चुनाव लड़े प्रशांत किशोर विधानसभा में पार्टी के इकलौते विधायक होंगे। नवंबर 2025 में संपन्न विधानसभा के आम चुनाव में उनकी जन सुराज पार्टी 238 सीटों पर लड़ी थी, लेकिन कोई सीट नहीं जीत पाई थी। तब जन सुराज के 236 कैंडिडेट की जमानत भी जब्त हो गई थी। बांकीपुर से 2025 में जीते नितिन नवीन के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और फिर राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली सीट पर उप-चुनाव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.