पटना, सितम्बर 8 -- जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर बांकीपुर के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उसके एक और गढ़ में चुनौती देने की तैयारी में हैं। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर आगामी दिनों में होने वाले चुनाव से पहले दिव्या ज्योति ने जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है। वह पटना शिक्षक एमएलसी सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। इस सीट पर बीते तीन दशक से भाजपा का कब्जा रहा है। भाजपा के नवल किशोर यादव साल 1996 से लगातार जीतते आ रहे हैं। अब 2026 के विधान परिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी दिव्या ज्योति को पटना शिक्षक सीट से उतार सकती है। दिव्या ज्योति ने मंगलवार को पटना में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। जन सुराज में शामिल होने के बाद दिव्या ने कहा कि वह महात्मा गांधी और भीमराव अंबेडकर क...