प्रशांत किशोर बोले- भरत तिवारी पागल नहीं था, पूछा- क्या गृह मंत्री की भी जांच होगी?
आरा, जून 24 -- बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर स्थित बिलौटी गांव में भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद आयोजित महापंचायत में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पहुंचे। उन्होंने भरत के परिजन से मुलाकात के बाद इस मामले की गहनता से जांच की मांग की। पीके ने कहा कि भरत तिवारी पागल नहीं था, बल्कि सरकार की व्यवस्था और अफसरों ने उसे इस मानसिक दशा में पहुंचा दिया था। वह समझ नहीं पा रहा था कि प्रशासन से कैसे डील करे। वह खुद की लड़ाई नहीं लड़ रहा था, बल्कि जवइनियां गांव के 80 परिवारों के हक की आवाज उठा रहा था, जो गंगा के कटाव से विस्थापित होकर आए थे और बिजली एवं पानी जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बिलौटी गांव में मीडिया से बातचीत में कहा कि भरत भूषण तिवारी की मां, बहन, भाभी और पूरे परिवार को न्याय मिलना चाहिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.