प्रशांत किशोर फिर बिहार यात्रा करेंगे, MLC चुनाव लड़ेगी जन सुराज; पहले भी दिखा चुकी है ताकत
पटना, अगस्त 15 -- बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने अब आगामी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पीके फिर से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। इसके साथ ही जन सुराज ने बिहार में होने वाले आगामी चुनावों की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस साल के अंत में होने वाले एमएलसी चुनाव में जन सुराज अपने प्रत्याशी उतारेगी। इससे पहले भी विधान परिषद के चुनाव में पीके की पार्टी अपनी ताकत दिखा चुकी है। इसके अलावा बिहार पंचायत चुनाव में भी जन सुराज सभी जगहों पर अपने कैंडिडेट लड़ाएगी। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि अगले महीने होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में अंतिम मुहर लगने के बाद विधिवत इन फैसलों की घोषणा की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज भारती ने पटना में जन सुराज कार्यालय में कार्यकर्ताओं से पार्टी के आगामी योजनाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.