प्रशांत किशोर ने नीतीश के वीडियो को डीपफेक बताया, कहा- भाजपा सही साबित कर दे तो बांकीपुर चुनाव से हट जाऊंगा
पटना, जुलाई 28 -- बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रचार की अपील वाले वीडियो को जन सुराज पार्टी के सूत्रधार एवं प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने डीपफेक बताया है। पीके ने दावा किया है कि नीतीश का वीडियो एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हार के डर से 'बीमार' नीतीश का फर्जी वीडियो बनाकर जनता को बरगला रही है। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी है कि वह जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के इस वीडियो को सही साबित कर दे, तो जन सुराज बांकीपुर उपचुनाव से पीछे हट जाएगी। पटना शहर की बांकीपुर सीट पर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में यह आरोप लगाया। उन्होंने मंगलवार को कहा कि कल एनडीए ने नीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.