एक संवाददाता, मई 21 -- जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पटना स्थित अपना घर छोड़ दिया है। अब प्रशांत किशोर का नया पता पटना के बिहटा में बना एक आश्रम है। प्रशांत किशोर ने खुद इस बात का खुलासा किया है। बुधवार को प्रशांत किशोर दरभंगा पहुंचे थे। दरअसल वे बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत बिहार के तमाम जिलों का दौरा कर रहे हैं। वे हर जिले में जाकर संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में वे दूसरी बार दरभंगा पहुंचे। उन्होंने लहेरियासराय स्थित पोलो ग्राउंड नेहरू स्टेडियम में जिले की सभी सांगठनिक इकाइयों के साथ बैठक की। इस दौरान बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के कार्यकाल के छह महीने पूरे होने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि कल उन्होंने अपना आवास छोड़कर पटना के बिहटा में बने जन सुराज के आश्रम में शिफ्ट कर लिया है। ...