प्रशांत किशोर को बधाई के बहाने रोहिणी आचार्या ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, पढ़िए क्या कहा
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे के बाद प्रशांत किशोर की जीत के जरिये लालू प्रसाद यादव की पारिवारिक कलह एक बार फिर सबके सामने आ गई है। इस उपचुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव को नसीहत दे डाली। रोहिणी ने यह भी कहा कि ये जीत भाजपा के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत है l सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने लिखा, "बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से ये फिर से साबित हो गया कि जीत उसकी जरूर होती है, जो लगातार लड़ता है, जनता से जिसका निरंतर जुड़ाव होता है, जो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का सम्मान करता है और उनके साथ संपर्क और संवाद कायम रखता है।" उन्होंने आगे लिखा, "ये जीत भाजपा के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत है l विजेता को हार्दिक बधाई औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.