नई दिल्ली, जनवरी 12 -- फेमस भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से नाता तोड़ लिया है। सोशल मीडिया से उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी दी। 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान वे जन सुराज पार्टी में शामिल हुए। पार्टी ने उन्हें करगहर से उम्मीदवार बनाया गया था। उन्होंने चुनाव में अपनी हार पर सफाई देते हुए कहा है कि इसका कोई अफसोस नहीं है। सरकार बदलने का दावा करने वाले प्रशांत किशोर की पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। रितेश पांडे के पहले आरसीपी ने भी नीतीश कुमार की तारीफ की। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर रितेश पांडे ने लिखा है कि एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते और अधिकार से जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। परिणाम अनुकूल नहीं रहे पर इसका तनिक भी अफसोस नहीं है क्योंकि अपना काम ईमानदारी से किया था। ...