पटना, अगस्त 14 -- बिहार की बांकीपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराकर विधायक बने प्रशांत किशोर के शपथ की तारीख आ गई है। बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में पीके का शपथ ग्रहण अगले सप्ताह होगा। अभी विधानसभा का सत्र नहीं चल रहा है, इसलिए उन्हें स्पीकर अपने चैंबर में शपथ दिलाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई बांकीपुर सीट पर उपचुनाव हुए थे। बीते 3 अगस्त को जारी रिजल्ट में पीके ने भाजपा कैंडिडेट नीरज कुमार सिन्हा को 19324 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। पीके जन सुराज पार्टी के पहले विधायक बने हैं। जानकारी के अनुसार, विधानसभा की ओर से प्रशांत किशोर को शपथ कार्यक्रम की सूचना दे दी गई है। इसके अनुसार 17 अगस्त, सोमवार को पीके का शपथ ग्रहण होगा। स्पीकर प्रेम कुमार उन्हें विधानसभा के मुख्य भवन स्थित अपने कार्याल...