पटना, मई 4 -- Vijay TVK Prashant Kishor: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी (जेएसपी) बनाई, लेकिन राघोपुर और करगहर में माहौल बनाकर खुद नहीं लड़ने का फैसला किया। नतीजे में जन सुराज का खाता तक नहीं खुला। तमिलनाडु में दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और उनके मित्र सी जोसेफ विजय ने प्रशांत किशोर की गलती से सीख ली और दो विधानसभा सीटों से खुद लड़ गए। पीके की सलाह से विजय ने खुद की दो साल पुरानी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को बिना किसी दल से गठबंधन के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अकेले उतारा। नतीजा वही रहा जो प्रशांत किशोर ने कहा था। टीवीके सरकार बनाने की कगार पर है और विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं। सरकार के लिए 118 विधायकों का समर्थन चाहिए, लेकिन टीवीके इस खबर को छापने वक्त 108 सीटों पर आगे चल रही है। भ...