मोतिहारी, अगस्त 9 -- मधुबन। पटना बांकीपुर विधानसभा से प्रशांत किशोर की शानदार जीत की खुशी में शनिवार को मधुबन में विजय उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विजय कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में की गयी। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला। विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। और खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह जीत नई राजनीति, जनभागीदारी और बिहार के बेहतर भविष्य की उम्मीद को मजबूत करने वाली है। उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी से प्रदेश में सकारात्मक राजनीतिक बदलाव की दिशा और मजबूत होगी।कार्यक्रम में मधुबन के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, रामबली पासवान, दिवाकर त्रिपाठी, अमित सिंह, खुबलाल राम, लक्ष्मी प्रसाद, फेनहारा के प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार अंसारी, ...