पूर्णिया, अगस्त 4 -- धमदाहा, एक संवाददाता। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत की घोषणा होते ही धमदाहा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर, आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मतगणना में प्रशांत किशोर की बढ़त स्पष्ट होने के बाद दोपहर करीब दो बजे से ही नगर पंचायत स्थित जन सुराज नेता एवं पूर्व मुखिया डॉ. बीके ठाकुर के आवास पर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया। शाम करीब पांच बजे कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर विजय जुलूस निकाला। जुलूस मुख्य चौराहे से होते हुए नेहरू चौक पहुंचा और वापस मुख्य चौराहे पर समाप्त हुआ। यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर बोले- नितिन नवीन को BJP का बॉस बनाना काम नहीं आया, फ्यूचर प्लान बताया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसर...