नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- Jan Suraaj Party Delhi: बिहार में सियासी पकड़ बनाने के बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी अब दिल्ली में अपना विस्तार करने की तैयारी में है। पार्टी की नजर राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले आगामी चुनावों पर है। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर रविवार को दिल्ली में जन सुराज समर्थकों की एक बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में दिल्ली के लिए पार्टी की स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान किया जा सकता है। यही कमेटी आगे दिल्ली में पार्टी के संगठन और टीम को तैयार करने का काम करेगी।दिल्ली में संगठन खड़ा करने की तैयारी जन सुराज पार्टी की स्थापना प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2024 को की थी। पार्टी ने नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के साथ चुनावी राजनीति में कदम रखा था। उस चुनाव में पार्टी ने बिहार की 243 में से 238 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेक...