गोंडा, अक्टूबर 1 -- गोण्डा। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशस्त एप पर 10 सेंसिटाइजेशन वीडियो जारी किए गए हैं। सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को ये वीडियो अनिवार्य रूप से देखने के निर्देश दिए गए हैं। वीडियो देखने की जिला स्तर पर मॉनिटरिंग होगी। पांच अक्टूबर तक सभी को वीडियो देखना सुनिश्चित करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...