प्रयागराज, मार्च 13 -- परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग कराने के लिए प्रशस्त एप के उपयोग में 11 मार्च को जारी रिपोर्ट में प्रयागराज को प्रथम स्थान मिला है। प्रयागराज, झांसी, सीतापुर, गाजीपुर, शाहजहांपुर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, बरेली और अंबेडकरनगर में एक हजार से अधिक यूजर्स ने रजिस्ट्रेशन/लॉगिन किया है। जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) विकास पांडे ने बताया कि बीएसए अनिल कुमार के निर्देशन में प्रधानाध्यापक, कक्षाध्यापक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन और स्पेशल एजुकेटर ने प्रशस्त 2.0 एप डाउनलोड कर दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग और यूजर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...