प्रशस्त एप की मदद से विशेष आवश्यकता वाले छात्रों की स्क्रीनिंग
लखनऊ, अगस्त 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विशेष आवश्यकता वाले छात्रों की स्क्रीनिंग प्रशस्त-2 एप की मदद से की जाएगी। स्क्रीनिंग से पहले सभी स्कूलों को यू-डायस पोर्टल पर छात्रों से संबंधित जानकारी अपलोड करनी होगी। सभी बोर्डों के सरकारी व निजी स्कूलों के शिक्षकों को एप पर उपलब्ध 10 ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से छात्रों की जरूरतों को समझते हुए पढ़ाई कराने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिक्षकों को जानकारी 40-40 मिनट के इन वीडियो के माध्यम से शिक्षकों को समावेशी शिक्षा, गतिशीलता संबंधित दिव्यांगता की समझ, श्रवणबाधित, दृष्टिबाधित व बौद्धिक दिव्यांगता के विषय में जानकारी दी गई है। कई बार स्कूलों में शिक्षक विशेष आवश्यकता वाले छात्रों को चिह्नित नहीं कर पाते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को पढ़ाई कराने में कठिनाई होती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.