प्रशस्ति पत्र देकर एसपी ने एएसपी व सीओ को किए सम्मानित
भदोही, मई 27 -- भदोही, संवाददाता। माफिया विजय मिश्रा, उसकी पत्नी और पुत्रवधू को सजा दिलाने में प्रभावी पैरवी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले एएसपी, सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा माफिया और संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जनपदीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी। शासन स्तर पर चिन्हित माफिया विजय मिश्रा, उसकी पत्नी और पुत्रवधू के खिलाफ चल रहे मामले में न्यायालय ने विजय मिश्रा और उसकी पत्नी को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास, जबकि पुत्रवधू को चार वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। साथ ही कुल 5,26,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया था।इस मामले में प्रभावी विवेचना और न्यायालय में मजबूत पैरवी करने वाली पुलिस टीम को सम्मानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.