चक्रधरपुर, जुलाई 1 -- चक्रधरपुर। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 प्रवासी मजदूरों को प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कर घर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। रेस्क्यू किए गए श्रमिकों को रेल मार्ग से पहले राउरकेला लाया जायेगा। इसके बाद सभी को वहां से चक्रधरपुर लाया जायेगा, वहां से जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थित वाहनों के माध्यम से सभी को उनके अपने-अपने घर सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- तमिलनाडु गैस रिसाव से बचाए गए धनबाद के 12 श्रमिक लौट रहे घर यह भी पढ़ें- सीएम के निर्देश पर 42 प्रवासी श्रमिक ट्रेन से झारखंड के लिए रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...