बिजनौर, नवम्बर 12 -- कृष्णा कॉलेज में शिक्षा विभाग में सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला का सफल समापन किया गया। शुभारंभ कॉलेज संस्थापक राजीव कुमार, कॉलेज प्रबंधक मनोज कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यशाला तीसरे दिन प्रवक्ता प्रतिमा ने पुनर्बलन कौशल को पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाया। पुनर्बलन कौशल के प्रत्येक घटक को उदाहरण के माध्यम से समझाया गया। जैसे प्रशंसात्मक शब्दों का प्रयोग, विद्यार्थी के उत्तर को श्यामपट्ट पर लिखना, सकारात्मक एवं नकारात्मक शाब्दिक पुनर्बलन का उपयोग, हतोत्साहित करने वाले शब्दों का प्रयोग न करना, पुनर्बलन का अनुचित प्रयोग न करना आदि। मध्यांतर के बाद प्रवक्ता अंशिका राव ने दृष्टांत कौशल पर अपना व्याख्यान प्रारंभ किया तथा पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को दृष्टांत कौशल के प्रत्येक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.