हल्द्वानी, अगस्त 1 -- लालकुआं, संवाददाता। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दुचौड़ में प्रवेश से वंचित छात्रों ने शनिवार को महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर कुमाऊं विश्वविद्यालय से स्नातक प्रवेश का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने और सभी विषयों में सीटें बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के माध्यम से कुलपति के नाम ज्ञापन भी भेजा। छात्रों का कहना है कि रजिस्ट्रेशन पोर्टल बंद होने और विषयों में सीमित सीटें होने के कारण बड़ी संख्या में पात्र विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए हैं। इससे अनेक छात्रों का एक शैक्षणिक वर्ष प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों को उनकी पसंद के विषय में प्रवेश देने की मांग की। यह भी पढ़ें- स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 10 अगस्त तक होंगे प्रवेश...