प्रवेश मेला में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
पीलीभीत, जून 18 -- पीलीभीत। रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में एक दिवसीय प्रवेश मेला का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रवेश मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रवेश मेला में जनपद के 22 महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी और इंटर कालेजों के 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। गन्ना विकास राज्यमंत्री ने जिले में हो रहे विकास एवं रोजगार आदि के बारे में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने कहा कि जनपद में विकासपरक योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रामलुभाई साहनी कालेज में आज लगेगा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.