उन्नाव, अप्रैल 17 -- उन्नाव, संवाददाता। आरटीई के तहत गरीब बच्चों का प्रवेश लेने व अन्य समस्याएं खड़ी करने वाले स्कूलों पर कार्यवाही के लिए बेसिक शिक्षा विभाग शिकायत दर्ज करेगा। विभाग ने इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया है। यहां तैनात किए गए कर्मचारी सुबह 10 से 5 बजे तक प्रवेश समेत अभिभावकों की अन्य प्रकार की समस्या दर्ज करने का काम करेंगे।जनपद में संचालित सभी प्री-प्राइमरी, प्राइमरी व जूनियर स्तर के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबन्धक/प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया जा चुका है कि वह आरटीई के तहत बच्चों का प्रवेश करने में किसी प्रकार की आनाकानी नहीं करें। अगर इसके बाद भी उनके द्वारा किसी प्रकार की मनमानी की जा रही है तो अभिभावकों को उनकी शिकायत दर्ज करने का कंट्रोल रूम में मौका रहेगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.