प्रवेश प्रक्रिया में अनियमितताओं पर एबीवीपी का प्रदर्शन, 72 घंटे में जांच की मांग
बरेली, जून 27 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। महानगर सहमंत्री कुनाल मिश्रा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई ऐसे छात्रों की फीस जमा हो गई जिनका नाम मेरिट सूची में नहीं था। परिषद ने इस वर्ष पर्सेंटाइल के स्थान पर प्रतिशत के आधार पर प्रवेश दिए जाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे विशेष रूप से यूपी बोर्ड के छात्रों को नुकसान हुआ है। ज्ञापन में वेटेज प्रमाणपत्रों और इंटरमीडिएट अंकपत्रों के सत्यापन की मांग की गई है। साथ ही प्रवेश पूर्ण कर चुके छात्रों को अभी तक प्रॉस्पेक्टस और कॉलेज आईडी उपलब्ध न कराने पर भी नाराजगी जताई गई। एबीवीपी ने एडेड पाठ्यक्रमों की फीस में जीएसटी के नाम पर अतिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.