प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर की शिकायत
बरेली, अगस्त 22 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में एमए प्राचीन इतिहास विभाग में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थी ने सवाल उठाए हैं। अभ्यर्थी जितेंद्र कुमार पटेल ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की है। शिकायत में कहा गया है कि प्रवेश के संबंध में जब प्राचीन इतिहास विभाग में संपर्क किया गया तो उन्हें बताया गया कि प्रवेश परीक्षा व आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि एमए प्राचीन इतिहास में कुल 52 सीटों पर प्रवेश हुआ है, जबकि आठ सीटें अभी खाली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहने पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.