प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- प्रतापगढ़। जिला समाज कल्याण विभाग से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय नरायनपुर (पूर्व नाम राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह, सात, और और नौ की प्रवेश परीक्षा 15 मार्च रविवार को होगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार ने बताया कि जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय नरायनपुर केंद्र पर यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में कक्षा छह की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में कक्षा सात, आठ और नौ की परीक्षा अपरान्ह दो बजे से चार बजे तक कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा संपन्न कराने के लिए सीडीओ की ओर से सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक नामित कर दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.