अररिया, अप्रैल 2 -- अररिया, संवाददाता किशनगंज और दरभंगा में राज्य सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए बुधवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिपुर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा का आयोजन स्थानीय उच्च विद्यालय में किया गया था। दी गई जानकारी के मुताबिक प्रवेश परीक्षा में कक्षा 9 के लिए कुल 122 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 118 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि कक्षा 11 कला संकाय के 24 आवेदकों में से 21 और कक्षा 11 विज्ञान संकाय के 78 आवेदकों में से 71 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। पूरी परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण, कदाचा रमुक्त एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...