नोएडा, मार्च 8 -- ग्रेटर नोएडा। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हो गई। परीक्षा में करीब 88 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति रही। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालयों में पात्र बच्चों को कक्षा 6 से 12 तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। मेरठ मंडल के अंतर्गत बुलन्दशहर के ग्राम कौन्दू में कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश के लिए मंडलीय प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। श्रमिकों के बच्चों द्वारा कुल 253 आवेदन प्राप्त हुए थे। परीक्षा के लिए राजकीय बालिका विद्यालय, होशियारपुर, सेक्टर-51 नोएडा को परीक्षा केंद्र बनाया गया, जहां 222 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। इस प्रकार परीक्षा में कुल 88 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...