प्रवेश परीक्षा में 264 बच्चे हुए शामिल, एक अप्रैल से शुरु होगा दाखिला
चित्रकूट, मार्च 29 -- चित्रकूट। संवाददाता बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेड़ीपुलिया में कक्षा छह से नौ एवं 11 में नए दाखिले को लेकर प्रवेश परीक्षा हुई। जिसमें 264 बच्चों ने सहभागिता निभाई। सबसे पहले प्रवेशार्थियों एवं साथ में आए अभिभावकों का विद्यालय के मुख्य गेट पर चंदन, कुमकुम व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत कर भारतीय परंपरा का निर्वहन विद्या भारती के आचार्यों ने किया। इसके बाद प्रवेश परीक्षा कराई गई। प्रबंधक श्याम सुंदर मिश्रा ने सभी से मुलाकात कर बातचीत की। कहा कि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के एक अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच दाखिले होंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य राघवेन्द्र पांडेय, वरिष्ठ आचार्य शिवनायक, प्रशांत, प्रमोद पांडेय, दादूराम, लवलेश, शिवप्रकाश, गोरेलाल, परीक्षा प्रमुख हर्ष आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.