पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद् के तत्वावधान में रविवार को बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 4145 परीक्षार्थी परीक्षार्थी सम्मिलित होगें। प्रवेश परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण कराने के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एमके डीएवी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर 833 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगें। इसी प्रकार मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) परीद्वक्षा केंद्र पर 744, विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल परीक्षा केंद्र पर 720, ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर 528, गिरिवर प्लस-2 हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर 504, मु...