कुशीनगर, अप्रैल 6 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।कस्बे में स्थित स्वामी विवेकानन्द इंटरमीडिएट कॉलेज में सत्र-2026-27 के लिए रविवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा सुबह नौ बजे से 11 बजे तक चली। इसमें 645 अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 628 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 17 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा सभी अभ्यर्थियों ने पूर्ण अनुशासन एवं एकाग्रता के साथ परीक्षा में भाग लिया। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल, स्वच्छता एवं आवश्यक मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था की गई थी। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सीपी सिंह ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संतोष व्यक्त करते हुए कहा क...