रामपुर, मार्च 25 -- नवोदय विद्यालय में होने वाली प्रवेश परीक्षा में मिलक के राज मौर्य ने 28वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल के स्टॉफ ने राज को बधाई दी है। वहीं परिजनों में भी खुशी का माहौल है। मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहमदाबाद निवाससी राज मौर्य आस्था पब्लिक स्कूल में कक्षा छह के छात्र हैं। नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए उन्होंने इस बार परीक्षा दी थी। जिसमें उन्होंने 88 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर जिले में 28 वीं रैंक हासिल की है। अब उनका प्रवेश किरा स्थित नवोदय विद्यालय में होगा। इसकी जानकारी होने पर स्कूल के स्टॉफ ने राज को बधाई दी है। वहीं परिवार में भी खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.