कौशाम्बी, जुलाई 2 -- चायल तहसील के महमूदपुर मनौरी कस्बे की होनहार छात्रा ने उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीसीएटीईटी)-2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। छात्रा ने मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी विषय में पूरे प्रदेश में चौथी रैंक प्राप्त की है।

सफलता का मार्ग मनौरी व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर केशरवानी की पुत्री कृतिका केेशरवानी सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा में प्रदेशभर के हजारों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। ऐसे प्रतिस्पर्धी विषय में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अपनी सफलता पर कृतिका ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों क...