वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 29 और 30 जून को मुख्य परिसर सहित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखते के लिए केंद्रों पर अभ्यर्थियों की उपस्थिति बायोमीट्रिक प्रणाली से किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा शनिवार से स्नातक विषयों में मेरिट आधारित काउंसिलिंग की भी शुरुआत हो रही है। विद्यापीठ में पिछले सत्रों की ही तरह इस बार भी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं हो रही हैं। शेष पाठ्यक्रमों में मेरिट आधारित स्केल बेस्ड प्रवेश लिया जाएगा। निगरानी के लिए ऑडियो-विजुअल सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए विद्यापीठ ने इस साल बायोमीट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था भी शुरू की है। यह भी पढ़ें- 19 पाठ्यक्रम...