महोबा, मई 7 -- खरेला, संवाददाता। प्रवेश परीक्षा में पास न होने से आहत छात्र ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया जहां छात्र ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी दिनेश राजपूत का 15 वर्षीय पुत्र कृश कक्षा आठवीं का छात्र था। इस बार छात्र ने कक्षा नौ के प्रवेश के लिए परीक्षा दी जिसमें फेल हो गया। छात्र ने बुधवार की रात्रि जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। छात्र की हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया जहां रास्ता में दम तोड़ दिया। पिता ने बताया कि बेटा प्रवेश परीक्षा में फेल होने से परेशान रहता था। थाना प्रभारी नन्हेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.